
Sita
लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती । नन्ही चींटी जब दाना लेकर चढ़ती है। चढ़ती दीवारों पर सौ बार फिसलती है। चढ़कर गिराना, गिरकर चढ़ना न अखरता है। आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।















