
Vandana Mishra
अपनी गलती को स्वीकार करना थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन यह आप तभी कर सकते हैं जब आप अपने प्रति ईमानदार हों।सफलता के समय तो लोग आपसे प्रभावित होते हैं और भीड़ में से कोई एक व्यक्ति आपमें कोई कमी या गलती देख कर उसे बोलने की हिम्मत रखता है तो आप में भी यह हिम्मत होनी चाहिए कि एक बार अपना अवलोकन करें।एक सफल व्यक्ति की निंदा करने वाला उसका शुभचिंतक हो भी सकता है और नहीं भी।















