
Anjali Kumari
मेरे विचार से किसी महिला को ‘डायन’ कहना बहुत गलत है। बिना किसी सबूत के किसी को दोषी मान लेना अंधविश्वास को बढ़ावा देता है। कई बार लोग अपने फायदे या दुश्मनी के कारण भी किसी महिला को डायन कह देते हैं। मुझे लगता है कि सिर्फ कानून बनाने से समस्या खत्म नहीं होगी। हमें खुद भी अपनी सोच बदलनी होगी और किसी भी बात को बिना जांचे सच नहीं मानना चाहिए।















