
Vandana Mishra
हमारी सारी ही मान्यताएं परंपरा पर ही आधारित होती हैं।जो वर्षों से चला आ रहा है उसे बिना किसी तर्क के मान लेना ही परम्परा को निभाना कहा जाता है। महिलाओं को बाल किस दिन धोने हैं,यह भी परंपरा द्वारा निर्धारित है। मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बाल धोना और कटवाना मना है।ऐसा करना धर्म और परम्परा का उल्लंघन माना जाता है।















