
मेरे घर में भी एक कुता है, जिसको मेरे घर वालों ने पाल रखा है वो उसको बांध कर रखते है , जब कोई भी बाहर जा रहा होता है ,तो वो बहुत ही ज्यादा भोंकता है जैसे कि वो भी स्वयं की स्वतंत्रता चाह रहा हो। मैने अपने घर वालों को बोला भी इसको स्वतंत्र कर दो पर वो मेरी बात मानते ही नहीं है। आजकल उनके ऊपर काम का थोड़ा प्रेशर है ,तो उन्होंने उसको खुला छोड़ दिया है ,उसको जब भूख लगती है तो वो सिर्फ खाना खाने के लिए आता है।
















