
Sumedha Kaushik
1️⃣ भारत में लड़कियों को खेलों से हतोत्साहित करने के पीछे कौन-सी गहरी मान्यताएँ हैं? लोकधर्म की क्या भूमिका है? मुझे लगता है कि समस्या केवल यह नहीं है कि भारत में लड़कियों को खेलने के पर्याप्त अवसर नहीं मिलते। उसके पीछे स्त्री के शरीर और उसके जीवन को लेकर हमारी बहुत पुरानी conditioning है। लोकधर्म ने स्त्री के शरीर को बहुत पहले से ही उसके अपने जीवन के लिए कम और दूसरों की दृष्टि से अधिक देखना सिखाया है—वह कैसी दिखती है, कितनी गोरी है, कितनी पतली…


















