
Sahil Dhanda
उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारी धारणाएं और ज्यादा मजबूत हो जाती हैं। धारणाओं के मजबूत होने को हम समझदारी का नाम दे देते हैं। संयोगवश अगर हमारी कोई धारणा सही सिद्ध हो जाए। तो यह इस बात को और ज्यादा परिपक्व कर देती है कि मैं समझदार हूं। मुझे पता था पहले से बिल्कुल ऐसे ही होगा। क्योंकि ऐसे ही तो होता आया है आज तक।















