
Reena
एक बार एक महिला से प्याज और लहसुन को लेकर बात हो रही थी तो उसने कहा कि हम प्याज और लहसुन नही खाते हैं, फिर उसने बताया कि मैं एक बार भारत में ही साउथ की तरफ घूमने गई थी, वहाँ पर लोग ज्यादा मछलिया खाते हैं, मैने पूछा कि आप लोग खाने के लिए जीव हत्या क्यो करते हो, तो उन्होंने कहा कि हम लोग जीव हत्या नही करते, ये तो पानी के फल है, जो भगवान ने हमे दिये है, अहंकार ने अपने आप को संतुष्टि देने लिए मछलियो को भी पानी के फल बना दिया,















