
Anjali Kumari
कई बार हम दूसरों को देखकर कुछ पसंद करने लगते हैं। इसलिए हमें सोचना चाहिए कि यह सच में हमारी पसंद है या नहीं। मुझे समझ आया कि शरीर के बाल सामान्य हैं। उन्हें हटाना या न हटाना हमारी अपनी पसंद है। हमें वही करना चाहिए जो हमें खुद सही लगे, सिर्फ लोगों के कहने पर नहीं। मुझे सीख मिली कि कोई भी फैसला लेने से पहले हमें खुद से पूछना चाहिए कि हम ऐसा क्यों कर रहे हैं।















