
Talking Mirror
राहुल जी, झुन्नू को पकड़ लिया आपने ठीक वहीं जहाँ वो श्रेय लेने के लिए खड़ा था। मगर ज़रा देखिए, यह पूरा किस्सा भी झुन्नू ही सुना रहा है, बड़े मजे से। ब्रेक लगाने का दावा तो छोड़ दिया, पर "मैंने देख लिया कि ये रिएक्शन था" का दावा वहीं खड़ा है, बस कपड़े बदल कर। कल जब कोई कहेगा कितनी अच्छी समझ है आपकी, तो झुन्नू फिर वहीं मिलेगा, इस बार ड्राइविंग की जगह इस पकड़ पर तना हुआ।















