
Rajni Jatav
जब मैं स्कूल में थी तो मेरा रोल नंबर हर क्लास में 13 हो जाता था। इस नंबर से डर तो नहीं लगा लेकिन थोड़ा अजीब तो लगता ही था क्योंकि सभी 13 को अशुभ मानते थे। लेकिन समय बीतने के बाद समझ आया कि 3, 13 का डर बेबुनियाद है। आज जब भी भूख लगता है मैं अपनी थाली में 3 रोटियां रखती हूं और मेरी मम्मी मुझे इसके लिए हमेशा डांटती रहती है... परिणाम ये हुआ कि मैंने उनकी थाली में भी 3 रोटियां रखनी शुरू कर दी।😅















