
Suman Sharma
पैसे को देखकर जो पहला निर्णय मैं लेती हूं वह आज की समझ से नहीं बल्कि उस कंडीशनिंग से आता है जब मैंने पैसे को समझा था। मैं अभी भी पैसा बहुत कंजूसी से खर्च करती हूं क्योंकि मैंने पैसों की कमी अपने बचपन में देखी है। जबकि मेरे बच्चे अपेक्षाकृत बेहतर माहौल में बड़े हुए हैं तो वे पैसे को खर्च करने में सहूलियत ज्यादा देखते हैं। लेकिन अब मैं पैसे को सही जगह खर्च करना सीख रही हूं।















