
इस बार जन्माष्टमी में गोवा में आयोजित गीता सत्र में प्रतिभाग करना बड़ा ही अनोखा अनुभव रहा। गीता प्रतिभागी मित्रों से मिलकर अनुभव साझा कर, प्रकृति के नज़ारे, गोवा में स्कूटी-राइड करना, इन सब ने नई ऊर्जा से भर दिया। हमने पहले भी कृष्ण जन्माष्टमी मनायी है, लेकिन उसमें बाहरी दिखावा, पाक-पकवान, व्यंजन, भोजन, व्यर्थ आडंबर और झाँकियों के नाम पर कुछ भी अनर्गल चीजें देखने को मिलती थीं। इन सब बातों में कहीं भी वास्तव में कृष्ण कहाँ हैं? कभी सोचा नहीं, ब…




























