
Anjali Kumari
एंटीबायोटिक के बारे में पढ़कर मुझे लगा कि हम अपनी जिंदगी में भी ऐसा ही करते हैं। कोई परेशानी होते ही हम चाहते हैं कि वह जल्दी खत्म हो जाए, लेकिन उसकी वजह जानने की कोशिश नहीं करते। जैसे एंटीबायोटिक संवेदनशील बैक्टीरिया को खत्म करती है और प्रतिरोधी बैक्टीरिया बच जाते हैं, वैसे ही हम भी कई बार समस्या को दबा देते हैं, लेकिन उसकी जड़ नहीं देखते। मेरी सीख है कि परेशानी को सिर्फ हटाने के बजाय उसकी असली वजह समझना ज्यादा जरूरी है।















