
ये चारों हमारे जिले से स्टेट ओपन बॉक्सिंग टूर्नामेंट के लिए चुनी गई हैं। टूर्नामेंट आज से शुरू होकर अगले दो दिनों तक चलेगा। इनमें से एक मेरी बेटी आराध्या है, जो पहली बार स्टेट स्तर पर खेल रही है। आचार्य जी को सुनना शुरू किया, तब समझ में आया कि लड़कियों के लिए शारीरिक मजबूती कितनी ज़रूरी है। उससे पहले मेरा मानना था कि बच्चों को केवल पढ़ाई में ही बुद्धिमान होना चाहिए, ताकि वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें। लेकिन आचार्य जी की वजह से मेरी सोच बदली। म…
































