
Megha Laxman Pol
मेरे लिए AI एक मददगार साधन हो सकता है, लेकिन अगर मैं हर कठिन सवाल पर बिना खुद सोचने की कोशिश किए उसका तैयार उत्तर ले लूँ, तो मेरी अपनी समझ विकसित नहीं होगी। असली सीख तब होगी जब पहले मैं खुद सोचूँ, अपनी गलती पहचानूँ और जहाँ समझ न आए वहाँ AI से स्पष्टीकरण लूँ। इसलिए अब मुझे लगता है कि AI से उत्तर लेना गलत नहीं है, लेकिन उत्तर पाने से ज्यादा जरूरी है यह देखना कि उस उत्तर को समझने और सीखने में मेरा अपना योगदान कितना है। अगर AI ने मेरा पूरा काम कर दिय…















