
✍🏻 पोस्ट 5 | 15 नवंबर ’26 💭 विषय — लोकधर्म ────────────── सोचिए, किसी को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी है। इलाज की ज़रूरत है, लेकिन उसे बताया जाए कि झाड़ू घुमाने से बीमारी ठीक हो जाएगी! 📰 6 नवंबर 2026 की ThePrint की ग्राउंड रिपोर्ट में हरियाणा के जींद का ऐसा ही मामला सामने आया। यहाँ एक महिला झाड़ू घुमाकर गठिया से लेकर कैंसर तक की बीमारियाँ ठीक करने का दावा करती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सप्ताह में दो दिन बड़ी संख्या में लोग उनके डेरे पर पहुँचते हैं। लोग ₹51 भी देते हैं। 🪞 लेकिन ऐसे दावे करने वाले लोग आते कहाँ से हैं? किसी चीज़ की सप्लाई तभी चलती है, जब उसकी डिमांड हो। अगर कोई झाड़ू घुमाकर कैंसर ठीक करने का दावा कर रहा है, तो इसका अर्थ यह भी है कि ऐसे लोग मौजूद हैं जिन्हें इस दावे से उम्मीद है। आख़िर यह उम्मीद आती कहाँ से है? हमने अपने आसपास रहस्य और चमत्कार की ऐसी दुनिया बना रखी है, जहाँ प्रकृति के नियमों को समझने के बजाय उन्हें किसी अदृश्य शक्ति से बदल देने की उम्मीद की जाती है। बीमारी शरीर में है, तो उसके कारण भी शरीर और प्रकृति के नियमों के अंतर्गत ही समझने होंगे। लेकिन हम चाहते हैं कि कोई विशेष व्यक्ति, कोई अनुष्ठान या कोई चमत्कार उन नियमों को हमारे लिए बदल दे। प्रकृति के नियमों के प्रति यही अनादर अंधविश्वास को जगह देता है। और जब ऐसे दावों को मानने वाले लोग मौजूद हैं, तो उन्हें पूरा करने का वादा करने वाले भी सामने आते रहेंगे। 🔍 समस्या केवल झाड़ू घुमाने वाले की नहीं है। सवाल उस केंद्र की है, जो बिना प्रमाण के चमत्कार पर विश्वास करना चाहती है। बीमार व्यक्ति की पीड़ा और राहत की चाह वास्तविक हैं। लेकिन उसी पीड़ा का इस्तेमाल करके चमत्कार बेचना और प्रमाणित इलाज से दूर करना ख़तरनाक है। हम चमत्कार बेचने वालों पर तो सवाल उठाते हैं, लेकिन अपने भीतर चमत्कार खरीदने वाले को कब देखते हैं? 📚 स्रोत: ThePrint | 6 नवंबर 2026 https://theprint.in/ground-reports/haryana-babas-are-facing-three-unlikely-challengers-arya-samaj-khaps-and-youtubers/3091730/
जब कोई चमत्कार का दावा करता है, तो मेरे भीतर क्या चलता है?
















































