
मैं एक दिन अपने बुटीक पर किसी के दो ब्लाउज कहीं रखकर भूल गई और तीन छुट्टियों के बाद जब वापस काम पर आए तो डिलीवरी की डेट पर बनने के लिए ढूँढाई शुरू की,तनाव इतना ज़्यादा था कि मेरे मन ने मान लिया कि सफ़ाई वाला ले गया और कूड़ा के साथ चला गया । मैंने सारी दुकान खंगाल ली और कान में सीटियाँ बजने लगी क्योंकि बिल्कुल same फैब्रिक लाकर बनाना असंभव था,मैंने उनसे फ़ोन पर पूछने की हिम्मत भी कर ली कि कहीं गलती से दे तो नहीं दिया पैकेट आपको क्योकि मुझे दीपोत्सव के लिए निकलना था तभी उनसे बात हुई थी और ब्लाउज दिखाया था मैंने । मैं बिल्कुल हार कर बैठ गई थी रोना आ रहा था तो मेरी एक क्लाइंट आई और समस्या है क्या है पूछ लिया,मैंने बताया तो बहुत ही कॉंफिडेंट थी कि मेरे टोटके से मिल जाएगा उसने एक गाँठ मेरे दुपट्टे में लगाई और बोली गुरुजी का नाम ले लिया है जैसे ही घर पहुँचूँगी मिलेगा बता देना,मैं हँसकर टाल दी उसकी बात और फिर बैठ गई क्योकि थक चुकी थी ढूँढ़कर । मास्टर को याद आया कि कैमरा खोलकर देखो आप कि कूड़ावाला ले गया या नहीं,जब देखा तो मैंने उसकी शर्ट में ब्लाउज लपेटकर रख दिया था और शर्ट का कारीगर तब छुट्टी पर था इसलिए दूसरे को ही सब बनाना था पर उस दिन शर्ट वाला आकर वो पैकेट अपनी टोकरी में डालकर बैठ गया था । अगर मैं गीता नहीं समझी होती तो आज मैं उस टोटके को प्रचलित करती और ऐसा ही मानती जैसा उस औरत ने बोला था कि गुरु जी की वजह से मिल जाएगा । तथ्य को देखना सीखा है मैंने जब तक कूड़े में नहीं गया था वो मिल ही जाता मेरा डर बिल्कुल नकारात्मक ही मान लिया और घबराहट में ऐसा हुआ कि कैमरा देखने का ध्यान नहीं रहा ।


















