
प्रश्न: किस मौके पर आपने भीतर डरते हुए भी बहुत कॉन्फिडेंट दिखने की कोशिश की थी? उत्तर: उन सभी मौकों पर जहां मुझे अपनी पहचान(मैं बहुत अलग हूं और बहुत इंटेलीजेंट हूं)के टूटने का डर होता है वहां मैं बहुत फेक कॉन्फिडेंट दिखने की कोशिश करता हूं। इन जगहों का विवरण: अ. अपने ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट पे काम करते हुए काफी सारे डिसकशंस में, मैं अपने कॉलीग्स से बात ऐसे करता हूं जैसे कि मैं सब जानता हूं और काफी बार कुछ जानकारी के अभाव में बिना अपने सत्य को प्रकट किए कि मुझे नहीं मालूम, अक्सर मैं बात करने लग जाता हूं कुछ तथ्यों को पकड़कर बस अपनी पहचान को बरकरार रखने के लिए। ब. अपने घर में अपनी पत्नी से बात करते समय काफी बार जब मुझसे सवाल किया जाता है किसी भी चीज के बारे में कि फलानी चीज कहा रखी है घर में या फलाना समान खरीद लिया क्या या कोई काम जो मुझे बोला था करने को एक दिन पहले, वो काम कर लिया क्या, तोह अक्सर मैं हां बोल देता हूं बिना सोचे कि वो कम किया भी कि नहीं जैसे कि बस हा बोलने के लिए बोल दिया और बाद में पता लगता है मुझे कि वो काम तोह किया ही नहीं जिसके लिए हां बोला था। हा इसीलिए बोला था बिना सोचे ताकि मेरी पहचान बनी रहे कि मैं एक अच्छा और जिम्मेदार इंसान हूं।



















