
ऐसी बहुत सारी मान्यताएं है जिसे हम बिना समझे और जाने बिना सवाल किये मानते आ रहे है । और महिलाएं इन्हें मानने में गरिमा महसूस करती है वो उन्हें कर्तव्य समझ कर मानती है । हमारे गांव में भी कई ऐसीलोकधर्मिक परंपराएं है जिन्हें हमारे घर में ही सब मानते है कुछ बोलो तो कहते है दिमाग नहीं है तुम्हारे पास जो चलता आ रहा है वो सही है इसी दिन के लिए तुझे पढ़ाया था । गांव में तो लड़कियों को उसकी माँ या अन्य महिला द्वारा ही मजबूर किया जाता है सारे रिचुअल बिना सवाल किये फॉलो करने को।



















