
✍🏻 पोस्ट 4 | 26 जुलाई '26 💭 विषय — तकनीक / कृत्रिम बुद्धिमत्ता ────────── 🤖 जब इंसानों से ज़्यादा भरोसा AI पर होने लगे... "आज फिर वही बेचैनी है..." रात के ढाई बजे फोन की स्क्रीन पर यह संदेश टाइप हुआ। लेकिन यह संदेश किसी दोस्त, भाई या जीवनसाथी को नहीं भेजा गया था। सामने था एक AI Companion. उसने तुरंत जवाब दिया, "मैं हूँ ना... बताइए।" सुबह तक उस युवक को लगा कि किसी ने उसे समझ लिया। लेकिन एक प्रश्न रह गया... क्या सचमुच किसी ने उसे समझा, या केवल एक एल्गोरिद्म ने उसकी भावनाओं को पढ़ लिया? आज यही कहानी दुनिया भर में लाखों युवाओं की बनती जा रही है। The Guardian ने इसे "Intimacy Economy" कहा है; एक ऐसी अर्थव्यवस्था जहाँ अपनापन, भावनाएँ और रिश्ते भी धीरे-धीरे डिजिटल उत्पाद बनते जा रहे हैं। 📊 रिपोर्ट के प्रमुख तथ्य..... 🔹 18-24 वर्ष के एक-तिहाई से अधिक युवा मानते हैं कि शायद उनसे कभी कोई प्यार नहीं करेगा। इसी कारण 80% Gen Z ने कहा कि वे AI के साथ रोमांटिक रिश्ता बनाने पर विचार कर सकते हैं। 🔹 वैश्विक AI Companion Market के 2032 तक 31.1 अरब डॉलर तक पहुँचने का अनुमान है। Replika, Character.AI और कई अन्य प्लेटफ़ॉर्म AI मित्र, AI डेटिंग और AI थेरेपी जैसी सेवाएँ दे रहे हैं। 🔹रिपोर्ट के अनुसार, कुछ AI चैटबॉट्स बातचीत समाप्त होने की स्थिति में 37% मामलों में guilt या FOMO पैदा करने वाले उत्तर देते पाए गए, ताकि उपयोगकर्ता बातचीत जारी रखें। 🔹 AI अब केवल साथी नहीं बन रहा। AI Therapist, AI Nurse, Digital Twin और Grief AI जैसी सेवाएँ भी तेज़ी से बढ़ रही हैं, जहाँ दिवंगत प्रियजनों के AI अवतार तक उपलब्ध कराए जा रहे हैं। धीरे-धीरे कहानी बदल रही है... पहले कंपनियाँ हमारा समय बेचती थीं। अब वे हमारी भावनाएँ, अकेलापन और अपनापन भी बाज़ार में बदल रही हैं। जितना अधिक व्यक्ति AI से अपने अंतरंग विचार साझा करता है, उतना ही अधिक वह स्वयं उस उद्योग का डेटा बन रहा है। 🪞 समस्या AI नहीं है। समस्या हमारे भीतर अधूरेपन से उठने वाली बेचैनी है। वही बेचैनी हमें स्वयं से इतना दूर ले जाती है कि हम ऐसा साथी खोजने लगते हैं जो कभी विरोध न करे, कभी प्रश्न न पूछे, कभी आईना न दिखाए और हमेशा हमारी सुविधा के लिए उपलब्ध रहे। जब भीतर रिक्तता होती है, तब संबंध नहीं खोजे जाते, सुविधाएँ खरीदी जाती हैं। ❓ चिंतन का प्रश्न..... यदि एक मशीन हमारी भावनात्मक ज़रूरतों को पूरा करने लगे, तो क्या हम वास्तव में अधिक जुड़े हुए हैं, या केवल अपने अकेलेपन को तकनीक से ढँक रहे हैं? भविष्य का सबसे बड़ा संकट AI है... या वह "मैं", जो वास्तविकता से संवाद करने के बजाय हमेशा एक आरामदायक उत्तर खरीदना चाहता है? 📚 स्रोत: https://www.theguardian.com/commentisfree/2026/jul/21/gen-z-intimacy-economy-ai-companions










































