
मैं जानती हूं कि देर से उठने पर मुझे पूरा दिन थकान, आलस और शरीर में दर्द रहता है लेकिन फिर भी मैं कुछ दिन सही समय पर जगती हूं और फिर वही वापस आती हूं देर से उठने पर। जानती थी मैं कि पपीता मेरी सेहत के लिए ठीक नहीं है लेकिन मैने फिर भी खाया क्योंकि मन कर रहा था उसे खाने के लगभग 3 घंटे बाद मुझे भयंकर एसिडिटी हुई, बहुत दर्द हुआ, दवाई ली 2 बार तब ठीक हुआ, ये दर्द मैने जानबूझकर बुलाया था। मेरे पापा ब्लैक टी में भी चीनी डालकर पीते है जो कि वो ऐसा स्वाद के लिए करते है क्योंकि वो उसे गर्म पीना चाहते है पर मैं कहती हूं कि ऐसे पीने से कोई लाभ नहीं है लेकिन वो नहीं मानते। मुझे भूख कम लगती थी मैंने जाना है कि ब्लैक टी, ब्लैक कॉफी, ग्रीन टी इन सबका फायदा बहुत होता है लेकिन बिना चीनी के। मैं रोज सुबह ब्लैक कॉफी लेती हूं ज्यादा गर्म नहीं, नॉर्मल, स्वाद नहीं लेती कड़वी लगती है। दूध वाली चाय सिर्फ स्वाद के लिए पी जाती है और मैने देखा है कि स्वाद के लिए जो भी खाया जाता है वो जीने नहीं देता, बहुत तकलीफ होती है। मेरे मन के लिए कुछ भी किया जाए वो बहुत कठिन पड़ता है शरीर के लिए, मैने मेरे मन पर चलना कम किया है और उसका रिजल्ट ये है कि समय से भूख लगती है और समय पर ही खाया जाता है।



















