
मुझे गर्व है कि मैं PAF में काम करती हूं। मैं दुनियां के सबसे बड़े मिशन का एक हिस्सा हूं। हां हूं सौभाग्यशाली मैं कि दुनियां के सबसे बड़े शिक्षक के द्वारा बनाए गए प्रोसेस का एक हिस्सा हूं। मुझे गर्व है उनसे जुड़ी हुई हर एक छोटी चीज पर। मुझे गर्व है कि मुझे मां से कॉल पर बॉस और सहकर्मियों की शिकायत के लिए कुछ भी नहीं होता। मुझे गर्व होता है जब मेरे पास शब्द नहीं, आंखों में नमी होती है कि मैं कितनी ऊंची संगति में हूं। मुझे गर्व होता है कि मेरे पास ऐसा कुछ है जो मुझे बिस्तर से घसीटने की ताकत रखता है। नहीं है फ़ुरसत मुझे कि मैं मेरी मां को बताऊं कि मैंने खाने में क्या खाया। शुक्र है मुझे नहीं आते शादियों के रिश्ते और युवा लड़कों की तस्वीरें। गर्व है नहीं बुलाती मां मेरी नुमाइश लगाने को मेला देखने के बहाने। गर्व है उन पर जो मेरे सामने आईना बन जाते हैं, जो दिखाते हैं मेरी कुत्सित मनःस्थिति, जो चाहते हैं मैं और ऊंचा उठूं। गर्व है उस पर जिसने मुझे कीचड़ से उठा कर नई जिंदगी दी। नहीं कहता कोई "रहने दो तुमसे नहीं होगा"। गर्व है उन पर जो कहते हैं "करो ये भी हो जाएगा"। नहीं है फुर्सत साड़ियों के मैचिंग फॉल और मैचिंग चूड़ियां जोड़ने की। नहीं बची कल्पना राजकुमार और घोड़ियों की। बचा है ढ़ेर सारा अधूरा काम, जो करने हैं लगातार। गर्व है उस सब कुछ पर जो श्रेष्ठ की करुणा से मिला है, लेकिन अभी बाकी हैं अनेकों काम करने को। प्रार्थना है श्रेष्ठ से इस काबिल होती जाऊं जिस काबिल अब तक नहीं थी। नतमस्तक हूं इस करुणा और प्रेम के सम्मुख 🙏🔥❤️🔥









































