
✍🏼 भारत में लड़कियों को खेलो से हतोत्साहित किया जाता है और उनके पहनावे या शरीर की ही चर्चाएं रहती है बस....यह बिल्कुल सही बात है, मैने 19 की उम्र में हाथ में रैकेट पकड़ा, उससे पहले कभी ना खेल के बारे में जानती थी नाही उतनी समझदारी थी। जब पहली बार खेलना शुरू किया तो मन में बहुत डर रहता था बहुत बाते चलती थी, लेकिन आचार्य जी मेरे साथ थे। मैने खेल में हर तरीके की चीज़ें देखी और सीखी भी, अनुशासन, खेलना, स्ट्रेंथ क्या होती है, खान पान में बदलाव और बहुत खर्चे भी😄 जब सबसे पहले खेलने के लिए गई तो शॉर्ट्स पहनना था मुझे उसमें बहुत शरम आ रही थी, मानो कोई बरसों से छुपी हुई चीज का उजागर कर दिया हो उस शरम के कारण ना अच्छे से खेल पाती थी और नाही खुद पर ध्यान दे पाती थी। वहां जो अंकल लोग खेलने आते थे उनकी नजरें हमेशा टांगों पर ही रहती थी पर इस बात को मैने धीरे धीरे समझा और अपना डर खत्म किया। आज में जब कोर्ट में खेलती हु तो बेधड़क होकर खेलती हु। और यह साहस किसी मोटीवेशनल बेडिओ को देख कर नहीं आया यह साहस मुझे आचार्य जी ने दिया🙏🏼😌 ✍🏼 मैने सबसे पहले जयपुर में खेलना शुरू किया था, जहां मैं अपने भइया के साथ रहती थी, उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया, उन्होंने मेरा जीवन बहुत आसान कर दिया है मैं आज इतना कर पाती हु केवल उनके साथ की वजह से ऐसा नहीं है कि उनके ऊपर में निर्भर हु बिल्कुल नहीं।😄 वह खुद मुझे लगाव रखने से मना करते है और खुद लड़ने सीखने की बाते करते है। जब कहीं गिरती ( मन से ) तो उनके साथ बैठकर बात करती, समझती और आचार्य जी की सीख से आगे बढ़ती रहती। लेकिन कुछ महीने पहले ही मैं घर वापस आ गई और मेरा खेलना रुक गया मैने अपने अंदर हलचल देखी और जब पता लगा मेरे लिए खेलना कितना जरूरी है हालांकि में बहुत छोटे शहर से आती हु। बहुत ढूंढने के बाद मुझे केवल एक अकेडमी ही मिली मैने वहां बात की, घर पर जब बात की तो पहले मना किया क्योंकि यहां इतने छोटे कपड़े पहनकर कोई नहीं खेलता लेकिन मैने उन्हें समझाया और खेलना शुरू किया। जब उस अकेडमी में खेलने गई तो देखा वहां लड़कियों के नाम पर केवल छोटी बच्चियां आती थी, मेरे उम्र की मुझे कोई वहां नहीं दिखी मैने जब वह के लड़कों से पूछा तो कहते है कि आप आ रही हो बहुत बड़ी बात है वरना ऐसे कपड़ पहनकर यहां पर कोई अपनी बच्ची को खेलने नहीं भेजता। 🍀 खेलना मुझे बहुत पसंद है, मैने अपने अंदर बहुत से बदलाव केवल खेल से देखे है, मैने कॉलेज में ऐडमिशन ले लिया है कुछ ही दिनों में क्लासेज स्टार्ट होंगी, मैं तो आगे भी खेलना चाहती हु 😄 और खेलूंगी भी खेलना नहीं छोड़ूंगी।



















