
आज मै पुरे 14 महीनों के बाद duty rejoining के लिए गयी थी, वहाँ एक चीज हुयी, मैंने अपने एप्लीकेशन मे लिखा था के road traffic accident के कारण duty नही कर पा रही थी, लेकिन वहाँ के बाबू ने ये मत लिखो आपको प्रॉब्लम होगा करके, दूसरा application देने बोल दिया, मैने विरोध किया इस बात का, लेकिन वो नही माना, तो मैने due to some personal reason लिखकर submit कर दिया, इस साल के may के end तक मै चलने लायक हो गयी थी, लेकिन neetpg के एग्जाम तक joining नही दिया था मैने, उस परीक्षा मे मैने उतना अच्छा परफॉर्म नही किया, पर मै दुखी नही थी, फिर मेरी एक दोस्त ने मेरे कॉलेज के बाकी लोगों का रैंक गिनना शुरू किया, तो थोड़ा तो कुछ फर्क पड़ा, एक तरफ था के क्या मैने पूरी मेहनत क्यूँ नही की, शरीर थका था पर दिमाग़ तो ठीक था, लेकिन इन सारे exams को निकालकर मै साबित करना चाहती थी, के देखो मैने कितना कुछ झेला, फिर भी मैंने ये exam निकाल लिया, मैने जो ये 5 महीने परीक्षा के नाम पर छुट्टी लिया था, ये फैसला मुझे उस वक्त सही ही लग रहा था, लेकिन क्यूँकि रैंक मेरे अकॉर्डिंग नही आया, तो वो सारे फैसले अब गलत लगने लगे है, यहाँ से कोई भी reason दूँ, सफाई जैसा लगता है, फिलहाल तो मैने ड्यूटी वापस से ज्वाइन कर लिया है, और अब अपने काम पर वापस जा रही, एक तरह से समाज के बीच जाने वाली हूँ अब, अभी पता चलेगा कुछ सचमे बदला मेरे भीतर या वही पुरानी वाली मैं हूँ |



















