
मैं तो रोने तक लगती हूं, कभी कभी ऐसा लगता है कि क्यों कर रही हूं ये सब इससे अच्छा तो बिना जाने ही खुशी से जीती थी। मैं एक छोटी ग्रामीण परिवार से हूं, मेरे गांव में शायद मैं ही ऐसी हूं जो आचार्य जी को सुनती हूं, मैने कुछ महीने पहले अपने फ्रेंड्स को बुक दिया " विद्यार्थी जीवन पढ़ाई और मौज" , एक बोली की कौन नहीं लिख देगा ऐसी किताबें, मैं भी तो सब जानती हूं, ये वो ऐसे ही बकी वो। और दूसरी तो बड़ी उत्सुकता से ली " समय" क्यूंकि उसका बर्थडे था तो मैने अवसर देख कर कहा जो पसंद आए ले लो लेकिन रेगुलर पढ़ना और सुनना कुछ दिन तक पढ़ी, फिर बहाना की टाइम नहीं है एग्जाम है उसके बाद पढूंगी, जब एग्जाम बीत गए तो मैने फिर बुला कर कहा जो अच्छा लगे ले लो तो उसने "प्रेम सीखना पड़ता है" लिया। मैं वीडियो भी भेजती रही लेकिन कोई रेस्पॉन्स नहीं मुंह चुराती थी मुझसे की इस बारे मे बात ना हो। और मैने अब छोड़ hi दिया है लगभग वीडियो भेजना।





















