
✍️ पोस्ट 18 | 17 सितंबर '26 💭 विषय — लोकधर्म ────────── 👰 Ghost marriage: जहाँ मरने के बाद भी "दुल्हन" ढूँढी जाती है 👰 चीन में सदियों पुरानी एक प्रथा है, "मिंगहुन", यानी "घोस्ट मैरिज"। मान्यता है कि जो व्यक्ति बिना शादी किए मर जाए, वह मृत्यु के बाद भी अकेला रहेगा, और यह अकेलापन उसकी जीवात्मा को भटका सकता है, जिससे परिवार पर मुसीबत आ सकती है। इसलिए परिवार अपने मृत, अविवाहित बेटे या बेटी के लिए भी एक "साथी" ढूँढते हैं, कई बार दो मृत लोगों के बीच प्रतीकात्मक विवाह करा दिया जाता है। 🕰️ इस प्रथा के प्रमाण शांग वंश (क़रीब 1600-1046 ईसा पूर्व) तक जाते हैं, और तांग वंश (618-907 ईस्वी) के दौर में यह प्रथा अपने चरम पर थी। 1949 में कम्युनिस्ट सरकार बनने के बाद इसे आधिकारिक रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया, और 2006 में शवों की ख़रीद-बिक्री को भी क़ानूनन ग़ैरक़ानूनी घोषित किया गया। फिर भी शांशी, शानशी, हेनान जैसे कुछ ग्रामीण, कोयला-खनन बहुल इलाक़ों में यह चुपचाप जारी रहती है, ख़ासकर उन परिवारों में जिनके जवान बेटे खदान दुर्घटनाओं में शादी से पहले ही मर जाते हैं। 📉 चीन में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या कम होने के कारण, "घोस्ट-दुल्हन" के लिए उपयुक्त शव मिलना मुश्किल हो गया, और इसी कमी ने एक काला बाज़ार खड़ा कर दिया। तीन दशक पहले एक शव की क़ीमत लगभग 5,000 युआन हुआ करती थी, अब यह 30,000 से 1,30,000 युआन तक पहुँच चुकी है, ताज़ा, कम उम्र और "अच्छी शक्ल" वाले शव की क़ीमत सबसे ज़्यादा मानी जाती है। ⚠️ इस माँग ने क़ब्र खोदकर शव चुराने के कई मामलों को जन्म दिया है, 2013 में चार लोग 10 शव चुराने के लिए गिरफ़्तार हुए, 2014 में शानदोंग प्रांत में 11 लोग पकड़े गए, 2015 में एक ही गाँव से 14 महिलाओं के शव चोरी हो गए। सबसे दुखद मामला भीतरी मंगोलिया से सामने आया, जहाँ एक व्यक्ति ने महिलाओं को शादी का झूठा वादा करके, बाद में उन्हें मार डाला, ताकि उनके शव इस काले बाज़ार में बेचे जा सकें। यहां पर देखने वाली बात यह है कि डर किसी ठोस चीज़ से नहीं उठता, डर हमेशा किसी मान्यता से उठता है। जहाँ मान्यता होगी, वहाँ डर ज़रूर होगा। 📍यहाँ भी वही घटित हुआ, "अविवाहित जीवात्माएं नाराज़ हो सकती है" वाली मान्यता ने, परिवारों के भीतर एक गहरा डर पैदा कर दिया, कहीं बुरा न हो जाए, कहीं मुसीबत न आ जाए। और जब यह डर भीतर बैठ जाता है, तो कुछ न कुछ "करने" की हड़बड़ी शुरू हो जाती है, कुछ ऐसा जो एक झूठी मानसिक सुरक्षा दे दे, "मैंने कुछ तो किया।" डर और मान्यता के पीछे छिपी अहंकार की मूल बेचैनी को समझना ही वास्तविक समाधान हो सकता है। यहां सिर्फ इस बेचैनी को देखना ही पर्याप्त नहीं है साथ ही उसको परखने की नीयत भी होनी चाहिए। 🧩 अब ज़रा सोचिए। अपनी ज़िंदगी में किसी ऐसे डर या मान्यता के बारे में सोचिए, जिसे आपने कभी परखा नहीं, बस "कुछ तो करना है" की हड़बड़ी में मान लिया। ❓ बताइए, वह मान्यता क्या थी, और क्या उस "उपाय" ने सच में डर मिटाया, या सिर्फ़ थोड़ी देर की झूठी राहत दी? A) मान्यता निभाई, पर डर वैसे का वैसा रहा B) मान्यता को परखा, और छोड़ दिया C) कभी इस तरह ग़ौर ही नहीं किया कमेंट में बताइए आपने कौन सा विकल्प चुना। स्रोत: https://www.nbcnews.com/news/china/search-love-china-fuels-ghost-marriages-grave-robbing-flna1b9043970














































