
A सच कहूँ तो मैने आज तक सोशल मीडिया पर एक भी तस्वीर नहीं डाली है, चाहे मैं कही पर भी गई हु । हालांकि मेरे अंदर यह भावना थोड़ी बहुत तो है कि लोगों को पता चले कि मैं खा घूमने गई क्या किया वह पर .....और इन सब चीजों को खुद से दूर रखने के लिए ही मेरा कोई भी सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है , क्योंकि अगर सोशल मीडिया अकाउंट रहेगा तो मेरा मन उसपर पिक्चर पोस्ट करने का भी होगा ......जो कि एक तरह से मेरे दिखावे की प्रवृति को और पुष्ट करेगा और अपने दिखावे की प्रवृति को मैने काफी हद तक बहुत कम कर दिया है , मै अपने बालों और चेहरे को सजाने में अपना समय व्यर्थ नहीं करती हु , मै किसी भी प्रकार के क्रीम वगैरह कुछ भी यूज़ नहीं करती हु , प्रकृति ने जैसा बनाया है मुझे मै खुद को उसी रूप में स्वीकार करती हु , लेकिन मेरे मन में बहुत सारी गंदगी भरी हुए है जिसे मुझे खत्म करना है , और इसीलिए मैं आचार्य जी से जुड़ी हु ।



















