
लिखनी है नई कहानी? पढ़ते समय मुझे महसूस हुआ कि हम अक्सर अपनी जिंदगी बदलने के लिए बाहरी चीज़ों पर निर्भर रहते हैं—नई जगह, नए लोग, या नई परिस्थितियाँ। लेकिन यह किताब साफ़ करती है कि असली बदलाव भीतर से शुरू होता है। इस किताब में सवाल-जवाब के माध्यम से जो बातें सामने आती हैं, वे बहुत relatable लगीं। कई बार ऐसा लगा जैसे मेरे अपने ही मन के सवालों का जवाब मिल रहा हो। खासकर यह समझ कि मन की बेचैनी को बाहर ...

इस किताब को जितनी भी ⭐⭐⭐⭐⭐⭐⭐ रेटिंग दी जाए वो कम है। ये पुस्तक बहुत ही कमाल की है सिर्फ़ युवाओं के लिए नहीं सभी के लिए! इस पुस्तक से कुछ उक्तियां: ✨ अपने आसपास दुनिया कैसी है थोड़ा इसको ध्यान से देखो आंखें खोलकर। कभी सड़क के किनारे खड़े हो जाया करो और देखा करो कि ये दुनिया है कैसी? पूछो अपने आप से कि, "मेरा जो यह छोटा सा जीवन है मैं इसको क्या ऐसे ही जीना चाहता हूं?" 🍂 इंसान शेरों का शेर होता है।...

जीवन का एक पैटर्न हमे हमारे जन्म के साथ ही मिल जाता है। हमारे निर्णय भी हमारे नही होते। सबकुछ यहां वहां से मिलता है। इस किताब से जो मैने सीखा वो ये को ढर्रा बद्ध जीवन के अलावा भी जीवन जीने का तरीका है। ये किताब आचार्य प्रशांत के युवाओं के साथ संवाद का संकलन है।