
यह किताब मेरे लिए एक आईना साबित हुई। आचार्य प्रशांत जी ने बड़ी सहजता से यह समझाया कि जवानी सिर्फ मौज-मस्ती या भ्रमों में खो जाने का समय नहीं है, बल्कि यह आत्मचिंतन और सही दिशा में ऊर्जा लगाने का सबसे अच्छा मौका है। किताब ने मुझे मेरे भ्रम, इच्छाओं और समाज से मिले झूठे आदर्शों पर सवाल करना सिखाया। अगर आप अपनी जवानी को सही मायने में जीना चाहते हैं, तो यह किताब जरूर पढ़ें।