
भागवत पुराण को पढ़ते समय मुझे यह महसूस हुआ कि यह केवल धार्मिक कहानियों का संग्रह नहीं है, बल्कि इनके पीछे बहुत गहरे आध्यात्मिक और जीवन से जुड़े संदेश छिपे हैं। इस पुस्तक में आचार्य प्रशांत ने इन कथाओं को एक नए और समझने योग्य दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया है। किताब की खास बात यह है कि यह पारंपरिक तरीके से केवल घटनाएँ नहीं बताती, बल्कि उनके पीछे के अर्थ को उजागर करती है। कई बार ऐसा लगा कि जिन कहानियों ...