
✨अवलोकन 🪞 मुझे संस्था में काम करते हुए अब एक साल हो गए हैं। अपने घर, गांव, शहर में हर जगह जो लड़कियों का नरक जीवन है उससे निकाला है आपने आचार्य जी उसके लिए कृतज्ञ हूं इसकी मैं ऋणी हूं 🙏 सच में ये जो काम है 📸 कैमरा फ्रेंडली नहीं है कैसे दिखाए कि एक डरी हुई लड़की भीतर से कितनी मजबूत हुई है दिल ही बदल रहा हैं ये कैमरा में कैसे कैद हो सकता हैं। हृदय से आभार PAF टीम और मेंटर का जिन्होंने मुझे बहुत सिखाया है लगातार गलतियों को सुधारने का और सीखने का मौका दे रही हैं उसके लिए कृतज्ञ हूं। मुझे अकेले में खुद के साथ रहना बचपन से ही बहुत प्रिय रहा है। मैं फिलहाल ही कुछ समय के लिए पार्क गई थी वहां खुद पर समय निवेश की उस क्षण में लिए हुए कुछ तस्वीरें भी साझा की हूं। हमेशा से शोर के बीच, परिवार के लोगों के साथ दूसरे के बारे में गॉसिप सुनना या किसी कि बेवजह फालतू की कहानी में कोई रुचि नहीं रही हैं। ऐसा होता हैं तो मुझे लगता हैं ये समय कुछ सीखने में या एकांत में बैठकर बुक्स पढ़ना या खुद को और कैसे बेहतर कर सकते हैं ये सब विचार करती थी अब तो और चलता है। नवरात्रि विशेष सप्ताह मेरे लिए खास रहा जन्मदिन भी था और बीच काम कि वहज से घर भी जाना हुआ। मजेदार बात ये हुई कि सभी को आचार्य जी द्वारा समझाए गए दुर्गा सप्तशती पर वीडियो दिखाई, दोहा, भजन और हां खान- पान को लेकर भी बात हुई। उन्हें समझ में आ रही थी बात की ऐसे भी बेहतर जी सकते हैं। साथ ही ये भी देखने को मिला कि एक सही समय पर सही दिशा में उच्चतम के लिए चुनाव करने का जो मेरा अधिकार है मुझे एक स्त्री से इंसान कैसे बना दिया है ? निस्तब्ध हूं 🥹 आज दुनिया/समाज में जो हालात है लड़कियों उसी को सोचकर मैं भी कही न कही खुद को असहाय समझती लेकिन यहां तो समझ आया कि सब खेल तो मेरे खुद के चुनने का है। ये बात तो समझ आई कि लड़कियों के लिए ताकत का ज्ञान का, बल का, गुण का अर्जित करना कितना आवश्यक हैं। अगर इस पर समय से निवेश कर ली तो जीवन की 90% उलझने, झंझटे और परेशानियां दूर हो जाती हैं सब साथ आ जाते हैं। सच ये भी है कि आसमान की चाह और उस तरफ कदम बढ़ाने में जो स्पष्टता चाहिए उसके लिए अकेले चलना होगा आंतरिक मजबूती और स्पष्टता से ही हर क्षण सही निर्णय कर पाना संभव है नहीं तो भीतर बैठी बहुत ऐसी वृत्ति हैं जो गड्ढे में गिरा देने को आतुर हैं। मेरे चुनौती के समय में जब मन उलझ जाता हैं तो उस दौरान मुझे स्पष्टता और मजबूती देती हैं On Woman पुस्तक में उद्धृत छोटे -छोटे कोट्स On Woman A Love Letter to Her True Self Listen Lady! This is an ugly World. This World understands only the language of power. You have no caste, You are just a body; You are just a womb for this loveless world. It just want a toys from you to play with. Gather power! Give away everything to gather that power! Page no. 34 धन्यवाद आचार्य जी आपका हृदय से आभार ये महौल देने के लिए 🙏















































