
11 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा में Weekend With Master शिविर के दौरान आचार्य जी के साथ संत सरिता सत्र हुआ। शुरुआत हँसी से हुई, जब आचार्य जी ने पूछा कि कोई डॉक्टर के पास जाकर अपनी तकलीफ़ की जगह सड़क के गड्ढों और ट्रैफ़िक जाम की बात करने लगे, तो डॉक्टर क्या कहेगा? इसके बाद बाबा बुल्ले शाह की काफ़ी "बुल्ला की जाणा मैं कौन" पर प्रतिभागियों ने माइक थामकर अपने अर्थ रखे। सत्र में दो खिलाड़ियों ने भी अपनी बात रखी। एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाले जय मीना ने पूछा कि बड़े मैचों में दबाव क्यों हावी हो जाता है। आचार्य जी ने कहा, "अच्छा खिलाड़ी बनना है तो अच्छा इंसान बनो; खेल के मैदान पर 100% देना है तो ज़िंदगी के मैदान पर 100% देना सीखो।" उनके शब्दों में, "परवाह नहीं अंजाम की, फ़िक्र सच्चे काम की।" वहीं हाल ही में कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में गोल्ड और सिल्वर जीतने वाले पावरलिफ़्टर उत्तम रावत ने पूछा कि सब कुछ पा लेने के बाद मन को कैसे स्थिर रखें। जवाब मिला, "Settle मत होइए!" Weekend With Master का सिलसिला अक्टूबर में दिल्ली-एनसीआर में ज़ोरों पर है! लगभग हर सप्ताहांत शिविर हो रहे हैं, जिनमें आचार्य जी के साथ सत्र, HIDP ऐक्टिविटीज़ और खुलकर बातचीत, सब कुछ है। 🗓️ अक्टूबर शेड्यूल: Weekend With Master - 17, 18 अक्टूबर Weekend With Master - 24, 25 अक्टूबर Weekend With Master - 31 अक्टूबर, 1 नवंबर 🏃🏻♀️रजिस्ट्रेशन जल्दी कर लें, और आने की तैयारी करें! 👉🏻 सभी सत्रों के रजिस्ट्रेशन लिंक: https://acharyaprashant.org/en/upcoming-events?cmId=aplive-allevents






















