
प्रिय आचार्य जी.. मेरा नाम धड़कन है। मैं आपको अपनी मम्मी के साथ 2022 से सुन रही हूं। आपको सुनने के बाद मुझे समझ आया कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलना स्वास्थ्य के लिए कितना जरूरी है। मुझे अच्छा लगा, फिर खेलों में भाग लेना शुरू किया। फिर मुझे इतने सारे 🥇 मिले—कभी कबड्डी, कभी खो-खो, कभी रेस, कभी रोप स्कीपिंग, कभी सिंगिंग, कभी डांसिंग, कभी क्रिकेट, कभी डिबेट, कभी कविता, कभी योगा, बहुत कुछ। और पढ़ाई में फर्स्ट पोजीशन। मुझे ऑल राउंडर की ट्रॉफी भी मिली अपने स्कूल से, और सभी टीचर का प्यार भी। जब हम रोप स्कीपिंग में नेशनल खेलने के लिए दिल्ली से झारखंड गए थे, तो वहां से जीतकर वापस आने पर हमें 5000 का चेक मिला। अच्छा लगा। फिर वो पैसे खुशी-खुशी अपनी काउंसलर चेतना मैम से बात करके संस्था को डोनेट कर दिया। क्योंकि मुझे ट्रॉफी और 🥇 पसंद है। मैं छोटी हूं, मैं पैसा क्या करूंगी? मुझे जो चाहिए, वो मां खुद ही दिलाती हैं। ये सब आचार्य जी को सुनने की वजह से मिला। मुझे सही रास्ते दिखाने के लिए थैक्यू, आचार्य जी।





































