
कल पहली बार इतनी सुन्दर दिवाली मनाई। ग्रंथों,भजनों के साथ नाचते गाते लेकिन फिर वापिस उसी पुरानी दुनिया में 😨😨। आचार्य जी 🙏🪔 हमें इस अलग दुनिया की झलक दिखा कर वापिस उस दुनिया में भेज देते हैं ताकि हम औरो तक इसकी खबर फैलाए। कल सत्र में भी आचार्य जी ने यही बोला कि रावण को सजा आज तक इसलिए मिल रही है क्योंकि उसके पास ज्ञान और संपदा का भंडार था लेकिन उसने उस ज्ञान और संपदा का उपयोग सही काम के लिए नहीं किया। जीवन जब संसाधन देता है तब सजा भी देता है। समझदार होने के बावजूद जीवन उटपटांग जी रहे हो तो सजा मिलती रहेगी ज्ञान का मतलब ही होता है कर्तव्य life will be a ruthless teacher आचार्य जी आपके मागदर्शन की वजह से मेरी और मेरी बेटी के रिश्ते में बोध का रिश्ता बन गया है जो पहले सिर्फ एक स्वार्थ पर टिका हुआ था। इसलिए हमने फोटो भी ऐसे ही खिंचवाई है बीच में आचार्य जी एक तरफ मै दूसरी तरफ बेटी आचार्य जी आपका बहुत-बहुत आभार 🙏🙏



















