
✍🏻 पोस्ट 1 | 23 अक्टूबर ’26 💭 विषय — ग्लोबल करंट अफेयर्स ───────────── ❓ बच्चों की मदद के लिए दिया पैसा, उनकी तस्करी कैसे बढ़ा सकता है? सोचिए, आपने किसी अनाथालय को पैसे दिए। आपको लगा कि इससे किसी बच्चे को भोजन, कपड़े और पढ़ाई मिलेगी। लेकिन अगर उसी बच्चे को अनाथालय में लाया ही इसलिए गया हो कि उसकी मजबूरी दिखाकर पैसे कमाए जा सकें? 📰 8 अक्टूबर 2026 को अमेरिकी विदेश विभाग ने Trafficking in Persons Report 2026 जारी की। इस रिपोर्ट में Orphanage Trafficking यानी अनाथालयों के ज़रिए बच्चों की तस्करी को एक विशेष विषय के रूप में शामिल किया गया है। 🌍 आखिर बच्चों के साथ यह होता कैसे है? ▪️कुछ लोग गरीब परिवारों से संपर्क करते हैं। माता-पिता से वादा किया जाता है कि उनके बच्चे को अच्छी शिक्षा, भोजन और सुरक्षित रहने की जगह मिलेगी। ▪️ बेहतर सुविधाओं की उम्मीद में माता-पिता बच्चे को भेज देते हैं। कुछ मामलों में बच्चों को परिवार से अलग रखा जाता है और झूठे दस्तावेज़ बनाकर अनाथ दिखाया जाता है। ▪️ ऐसे अनाथालयों के संचालक बच्चों की मजबूरी दिखाकर लोगों से पैसे जुटाते हैं। कुछ विदेशी लोग बच्चों के साथ समय बिताने या उनकी देखभाल करने के लिए आते हैं और इसके लिए शुल्क भी देते हैं। 💰 यानी बच्चे की मजबूरी ही कमाई का साधन बन जाती है। जब किसी संस्थान को बच्चों की संख्या और उनकी परिस्थितियाँ दिखाकर पैसे मिल रहे हों, तो बच्चों को परिवार के पास लौटाने के बजाय वहीं रखने का आर्थिक फायदा पैदा हो सकता है। 📊 इस समस्या के बारे में और क्या सामने आया है? ▪️ मार्च 2025 में Inter-Parliamentary Union (IPU) की वेबसाइट पर प्रकाशित लेख के अनुसार, अनाथालयों में रहने वाले कम-से-कम 80% बच्चों के जीवित रिश्तेदार होते हैं, जो उचित सहायता मिलने पर उनकी देखभाल कर सकते हैं। ▪️ IPU के संसदीय दस्तावेज़ों में ऐसे मामलों का उल्लेख है जहाँ बच्चों से जबरन काम करवाया गया, भीख मँगवाई गई और पर्यटकों के सामने सांस्कृतिक नृत्य करवाए गए ताकि पैसे जुटाए जा सकें। ▪️ कुछ बच्चों को पर्याप्त भोजन, स्वास्थ्य सुविधाएँ और सुरक्षित वातावरण भी नहीं मिलता। ▪️ 2023 में IPU की 147वीं सभा में अनाथालयों के ज़रिए बच्चों की तस्करी रोकने से संबंधित प्रस्ताव सदस्य संसदों की सहमति से अपनाया गया। 🔎 क्या इसका मतलब सभी अनाथालय गलत हैं? बिल्कुल नहीं। हर अनाथालय में रहने वाला बच्चा तस्करी का शिकार नहीं है। यहाँ बात उन संस्थानों की है जहाँ बच्चों को शोषण और कमाई के उद्देश्य से लाया या रखा जाता है। इसलिए केवल पैसे देना पर्याप्त नहीं। यह जानना भी ज़रूरी है कि सहायता बच्चों तक पहुँच रही है या उनका शोषण करने वालों तक। 🤔 मदद के नाम पर आखिर किसका स्वार्थ पूरा हो रहा है? बच्चे की ज़रूरत है सुरक्षा, सही शिक्षा और शोषण से आज़ादी। लेकिन जब उसकी मजबूरी से कमाई होने लगे, तो उसे उसी हालत में बनाए रखना किसी का स्वार्थ बन जाता है। मदद के पीछे भी अहंकार होता है। पैसे देकर हम अपनी ही नज़रों में अच्छे बन जाते हैं, लेकिन यह जाँचते तक नहीं कि बच्चे की स्थिति बदली भी या नहीं। सवाल यह भी है कि सहायता किस केंद्र से आ रही है? वास्तविक करुणा वह है, जिससे दूसरे की निर्भरता कम हो, न कि उसकी मजबूरी लाभ का साधन बनी रहे। 👇🏻 आपके लिए प्रश्न 👇🏻 ❓ अपने फायदे के लिए हम दूसरों की मजबूरी का शोषण कहाँ-कहाँ कर रहे हैं? A. जहाँ अपना फायदा दिखता है, वहाँ दूसरे का नुकसान अनदेखा कर देते हैं। B. सामने वाले की मजबूरी को उसकी सहमति मान लेते हैं। C. अपने स्वार्थ को सही ठहराने के लिए तर्क ढूँढ़ लेते हैं। D. दूसरों को शोषण करते देख लेते हैं, लेकिन अपने फायदे के लिए हम किसका शोषण कर रहे हैं, यह नहीं देखते। 📚 स्रोत: U.S. Department of State — 2026 Trafficking in Persons Report https://www.state.gov/reports/2026-trafficking-in-persons-report/ Inter-Parliamentary Union — Orphanage trafficking: The hidden crisis aided by good intentions https://www.ipu.org/news/voices-and-videos/2025-03/orphanage-trafficking-hidden-crisis-aided-good-intentions IPU — 146th Assembly, Parliamentary report on orphanage trafficking https://www.ipu.org/file/16194/download
















































