
✍🏻 पोस्ट 22 | 9 अक्टूबर '26 💭 विषय — ग्लोबल करेंट अफेयर्स ────────── 💼 नौकरी वही है, लेकिन ग्रीन कार्ड का रास्ता अचानक रुक जाए तो? 🇺🇸 अमेरिका ने टीसीएस, इन्फोसिस, विप्रो, एचसीएलटेक, कॉग्निजेंट, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोबी जैसी बड़ी कंपनियों से जुड़ी ग्रीन कार्ड प्रक्रिया के एक अहम हिस्से पर रोक लगा दी है। 📄 यह कार्रवाई PERM यानी स्थायी श्रम-प्रमाणन प्रक्रिया से जुड़ी है। इसी प्रक्रिया के जरिए कोई अमेरिकी नियोक्ता विदेशी कर्मचारी के लिए रोजगार-आधारित स्थायी निवास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाता है। ⚖️ अमेरिकी प्रशासन का आरोप है कि कुछ कंपनियों ने विदेशी कर्मचारियों से जुड़े कार्यक्रमों का दुरुपयोग कर अमेरिकी कामगारों को नुकसान पहुँचाया। ये फिलहाल आरोप और जाँच का विषय हैं, सिद्ध निष्कर्ष नहीं। 🪞 इस खबर की गहरी परत सिर्फ़ नौकरी या ग्रीन कार्ड नहीं है। किसी विदेशी कर्मचारी के लिए एक ही नियोक्ता वेतन, ग्रीन कार्ड की उम्मीद और अमेरिका में लंबे समय तक बसने की योजना, कई चीज़ों का आधार बन सकता है। 🔍 इसलिए किसी नीति के बदलते ही डर बहुत बड़ा हो सकता है। केवल नौकरी नहीं छुटती वह पूरी तस्वीर भी छुटती है जिसे हमने अपने भविष्य के बारे में बना रखा था। 🧩 लेकिन बात सिर्फ़ एक कंपनी या देश पर निर्भर होने की भी नहीं है। अगर हम दस दूसरे विकल्प भी खोज लें, फिर भी भीतर वही माँग रहे कि “मेरा भविष्य किसी तरह निश्चित हो जाए”, तो सहारे बदल गए, डर की जड़ नहीं। 🎯 असली पकड़ ग्रीन कार्ड में नहीं, उस निश्चितता में है जो हम उससे चाहते हैं। नौकरी, देश, पद या अपनी क्षमता, इनमें से किसी को भी हम अपने भविष्य की गारंटी बना सकते हैं। तो सवाल हमारे लिए हैं 👇 ❓ हमें सच में ग्रीन कार्ड चाहिए, या उसके जरिए वह निश्चित भविष्य चाहिए जिसमें डर कम हो जाए? ❓ लेकिन निश्चित भविष्य माने क्या? और हमारे लिए निश्चित भविष्य की परिभाषा क्या हैं ? 📚 स्रोत: https://www.reuters.com/business/us-suspending-permanent-residency-program-for-microsoft-vance-says-2026-10-08/















































