
🏏❤️ MOTHERS CRICKET TEAM ❤️🏏 **एक कदम मैदान की ओर, एक कदम स्वयं की ओर…** 🌱 आचार्य जी से जुड़ने के बाद हमने जाना कि जीवन केवल घर, परिवार और जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं है। अपने भीतर के डर, झिझक और सीमाओं को पहचानकर उनसे आगे बढ़ना भी जरूरी है। इसी समझ से हमने एक छोटा-सा कदम उठाया— घर की चारदीवारी से निकलकर मैदान तक आने का। 🏏 हो सकता है यह कदम बाहर से छोटा दिखाई दे, लेकिन हमारे लिए यह अपने पुराने दायरे से बाहर निकलने की एक बड़ी शुरुआत है। ❤️ «“दुनिया की सबसे बड़ी लड़ाई वह है जो आप अपने ही ख़िलाफ़ लड़ते हैं।” — प्रणाम आचार्य जी 🙏» आज हम केवल क्रिकेट खेलने नहीं उतरीं, बल्कि अपने भीतर की उस आवाज़ को चुनौती देने उतरीं जो कहती थी— ‘मैं नहीं कर सकती।’ **आचार्य जी से मिली दृष्टि, जीवन में उठाया एक नया कदम।** 🌱🏏 हर कदम स्वयं से आगे बढ़ने की ओर। ❤️ MOTHERS CRICKET TEAM Coach – Rameshwari




















