
🪔दिवाली निकल गई… पर कैसे?🪔 📍 Indore Bookstall दिवाली को लेकर हमेशा से बहुत उत्साहित रही हूँ । पिछले साल तक मैं दिवाली पर बिना सोचे-समझे खूब पैसे खर्च करती थी। महंगे gadgets, घर की accessories, decorative items और न जाने कितना कुछ! उस समय आचार्य जी के सत्र सुनना शुरू किए हुए बस एक महीना हुआ था। दीपोत्सव के बारे में पता था, लेकिन घरवालों के बिना दिवाली मनाने की कल्पना भी मुश्किल थी। आज एक साल बाद सवाल है कि ऐसा क्या बदल गया? पहले भी दिवाली मनाई, खरीदारी की और लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरने की कोशिश की। लेकिन फिर भी कुछ और पाने, खरीदने और दूसरों से पीछे न रहने की बेचैनी बनी रहती थी। अब Jealousy, Comparison और FOMO पहले जितने हावी नहीं हैं। दूसरों को देखकर खुद को कमतर महसूस करने के बजाय अपने जीवन को बेहतर बनाने पर ध्यान जाता है। इस बदलाव में सबसे बड़ा योगदान संगति का है। Office के बाद बुकस्टॉल और Reddit Team के साथ काम करती हूँ। वहाँ बातचीत खुद को बेहतर बनाने, काम को आगे बढ़ाने और लोगों तक बात पहुँचाने की होती है। दोस्त भी ऐसे हैं जिनके साथ तुलना नहीं, बल्कि एक-दूसरे को बेहतर करने की बात होती है। धीरे-धीरे प्राथमिकताएँ बदलने लगीं। सही संगति के लिए आप भी आज ही बुकस्टॉल से जुड़िए इस फॉर्म के माध्यम से Form Link: https://bit.ly/3V0zQlZ पिछले साल दीपोत्सव के कुछ सत्र घर बैठकर देखे थे। पूरे साल कम्युनिटी के लोगों से उनके अनुभव सुनती रही। तभी तय कर लिया था कि इस बार FOMO का शिकार नहीं होना है, मुझे भी जाना है। लेकिन इस बार तो Indore Bookstall Team को ही दीपोत्सव में बुकस्टॉल लगाने का अवसर मिल गया! वहाँ जिम्मेदारियाँ भी मिलीं। पहले से ज्यादा लोग और ज्यादा काम था। कई बार stress हुआ, patience भी खोया। लेकिन इसी बीच अपनी कमियाँ भी साफ दिखाई दीं। कहाँ धैर्य की कमी है, कहाँ impatient हो जाती हूँ और कहाँ अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा पाती। बुकस्टॉल ने सिर्फ लोगों से बात करना नहीं, खुद को देखना भी सिखाया। इस बार दिवाली पर खरीदारी और बाहरी सजावट से ज्यादा काम, सही संगति, सत्र और आचार्य जी थे। मैंने आचार्य जी के साथ दिवाली मनाई। अब समझ आता है कि बदलाव हमेशा कुछ छोड़ने में नहीं होता। कई बार चीज़ें वही रहती हैं, बस उन्हें देखने का नजरिया थोड़ा साफ़ होता जाता है। दिवाली तो हर साल आती थी, लेकिन शायद इस बार पहली बार समझ आया कि इसे मनाना किसे कहते हैं। अपनी संगति को लेकर बहुत सतर्क रहिए। सही संगति जितना अच्छा और जितनी तेजी से आपको बदलती है, उतना और कुछ नहीं बदलता ~ आचार्य जी ✨















































