
🧠 दिमाग में एक प्रश्न कौंधा - ❓क्या दुनिया में ऐसी कोई भी खूबसूरत जगह, रिश्ता या कोई भी ऐसा विषय है जिसकी खूबसूरती देखकर या जिसको पाकर मैं आचार्य जी को भूल सकती हूं? ↗️ उत्तर आया - नहीं। कारण पाया - हर खूबसूरती का सही मायने तो आचार्य जी से ही पाया है। साथ ही हर बात में आचार्य जी से समझी सबसे उच्चतम, ये बात भी जुड़ जाती है कि "पाने वाला तो बचा ही रह गया ना!" 🕊️ एकमात्र सत्र (आचार्य जी का साथ, भजन) ऐसी जगह है जहां मैं खुद को भूल जाती हूं। ना दुनिया याद रहती है ना दुनिया के कोई विषय। दो दिनों का दीपोत्सव संपन्न हुआ। आज चेन्नई जा रही हूं इसलिए ये अंतर साफ महसूस कर पा रही हूं।✨✨✨ 🌊बहुत हल्के तरीके से पूछे गये मेरे प्रश्न का उत्तर इतना गहरा भी हो सकता है (वो भी आचार्य जी को तत्काल दीख जाता है), मेरे लिए दुनिया में पाए जाने वाले किसी भी आश्चर्य से ये बड़ा आश्चर्य था। 🪞आचार्य जी ने मुझे दर्पण दिखा दिया....... मेरी ज़िम्मेदारी की असीम तस्वीर सामने खड़ी कर दी। मेरे अंदर बैठे कर्ता को झकझोर दिया।⚡⚡ शिक्षक के कद के आगे मेरे शब्द, जो आभार कृतज्ञता और अनुग्रहण का लिबास पहन कर आ रहे थे, सूने पड़ गए, गूंगे हो गए।🤐 आचार्य जी ने कहा था - "हर सत्र से तुम सत्य को, एक छोटे बच्चे के रूप में घर लेकर जाते हो, मगर तुम उसे बड़ा नहीं कर पाते।" 🌊जलवायु परिवर्तन के कारण नदियों का पानी सूख सकता है मगर आचार्य जी के बोध की गागर से छलकता पानी असीम, अनंत, अथाह है। ❓मेरी प्यास इतनी कम क्यों है?? सवाल अपने आप से। ❓देने वाला लुटाए जा रहा है मगर लेने वाले की झोली बहुत छोटी है, या पहले से ही बहुत कुछ भर कर रखा है। 🎯 ईमानदार आत्म अवलोकन + सही नीयत(जो कीमत चुकाने को तैयार हो) - आचार्य जी आपसे मिले इस प्रकाश🪔 से मेरे अहंकार का अंधकार कम हो, ऐसा अडिग चुनाव ही जीवन बने, इस दीपोत्सव की ये सौगात मैं अपने साथ लेकर जा रही हूं।🙏🙏 🪔"पाओ और गाओ"🪔 "पाया है तो दे ले प्यारे, पाय-पाय फिर खोना क्या रे?" 🙏🙏🙏




















