
✍️1️⃣ जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी के तापमान में वृद्धि हो रही है अत्यधिक वर्षा, बाढ़ ,अधिक सर्दी, सुखा इन सब का प्रभाव केवल मानव जीवन पर ही नहीं पड़ रहा बल्कि छोटे-छोटे जीवों जो हमारे इकोसिस्टम का अहम हिस्सा है उनके जीवन तथा उनके कार्य क्षमता पर भी पड़ रहा है। जलवायु परिवर्तन और इन जीवों के जीवन में गड़बड़ी करने के पीछे मानव का ही हाथ है मानव ने अपने अहंकार को न जान पाने के कारण और उसे बचाए रखने के कारण ही इस पृथ्वी की हर संसाधन का दुरुपयोग ही किया है। मधुमक्खियां का भोजन फूलों का परगन है और वह दूसरे फूलों के खिलने में भी सहायता करती है समय पर फूल ना खिलने पर मधुमक्खियां को पर्याप्त मात्रा में भोजन नहीं मिलता और इसका असर उनकी जनसंख्या पर पड़ता है। ✍️2️⃣ AI और तकनीक से पशु पक्षियों को समझना सही है या नहीं यह केवल हमारे भीतर बैठी कामना पर ही निर्भर करता है इन तकनीकों का प्रयोग हम क्यों करना चाहते हैं जब तक इस सवाल को हम नहीं खोजते और ईमानदारी से नहीं देखते तब तक AI और तकनीक का गलत प्रयोग ही होगा। ✍️3️⃣ यदि इस प्रश्न को मैं अपने जीवन से संबंधित करके उत्तर दूं तो नहीं अभी भी मेरी जिज्ञासा निस्वार्थ नहीं होती बाहर से देखने पर वह निस्वार्थता की चादर ओढ़े दिखाई दे सकती है परंतु यदि मैं इसके पीछे की सच्चाई को ईमानदारी से देखूं तो कोई ना कोई स्वार्थ ही छिपा होता है। यदि मैं किसी की सहायता करती हूं तो देखने पर तो उसमें स्वार्थ नहीं दिखता पर मेरे भीतर की कामना यही होती है कि इसके बदले मुझे उससे कुछ काम होगा तो वह कर देगा अगर वह काम नहीं करता तो मैं दोबारा उसकी सहायता नहीं करूंगी।



















