
आज मेरा Birthday है मेरा नाम विशु है में एक youtube channel Street Dog Pluto नाम से चलाता हूँ । अब पिछले कुछ सालों से Birthday पर जो करता आया था, वो करने का मन नहीं करता। तो इस बार जन्मदिन पर मैं अपने दोस्त के घर अपने डॉग Pluto के साथ गया। वहीं से ज़िंदगी में पहली बार trekking पर जाना था। घर से निकला तो लगभग 300 km चलने के बाद पता चला कि car में दिक्कत है। उसे ठीक कराया, तो उसी समय पता चला कि मेरे YouTube चैनल पर एक 2 साल पुरानी Dog Rescue वीडियो पर Community Guidelines Strike आ गई है, जिसकी वजह से चैनल banned कर दिया गया। आगे चले तो पता चला कि कार का cycएक पत्थर से टकराकर टूट गया। आते-आते काफ़ी रात हो चुकी थी। आज Birthday था। सुबह-सुबह “उपहार” में पता चला कि चैनल पर 2nd strike भी आ गई है — वो भी किसी पुरानी rescue वीडियो पर। इसका मतलब की अब जो भी rescues वीडियोज मैंने youtube पर बनायी है सभी डिलीट करनी पड़ेगी । अब दो ही विकल्प थे— या तो बैठकर चिंता और आशंका पकाओ कि चैनल delete हो जाएगा, 2 हफ़्ते के लिए banned हो गया है, और कहीं तीसरी strike ना आ जाए… Again Appeal की है क्या पता banned हट जाये । आचार्य जी ने इतनी हिम्मत दे दी है कि देखेंगे क्या होता है, लेकिन उस विषय को अपने जीवन का केंद्र नहीं बनने देंगे। फ़र्क़ तो पड़ता है लेकिन उतना नहीं की हाये ये क्या हो गया । और अब, मैं trekking पर निकला हूँ तो रास्ते में बैठकर यह अवलोकन लिख रहा हूँ। मैं सफ़र का मज़ा ले रहा हूँ — पहली बार इतनी सुंदर प्रकृति के नज़ारे देख रहा हूँ। सफ़र का मज़ा… मंज़िल नहीं, सफ़र ही जीवन है। और साथ में प्लूटो के उल्टे काम 🙏🏻













































