
ये मेरा तीसरा दीपोत्सव है। 2024 में जब पहली बार दीपोत्सव में आया था, तब अपने जैसे अन्य गीता प्रतिभागियों को एक साथ, एक जगह पर देखकर बहुत खुशी हुई थी कि मैं अकेला नहीं हूँ। मगर तब ये नहीं सोचा था कि हम सबमें से हर एक को आचार्य जी के सामने लाने में संस्था कितनी मेहनत करती है। ये सब किसी चमत्कार जैसा लगता था। पिछले डेढ़ साल से भी अधिक समय से संस्था में काम करते हुए ये बात अब थोड़ी साफ़ दिख रही है कि जिसे मैं एक शब्द में "संस्था की मेहनत" बोलकर शत-शत नमन कर देता था, वो मेहनत वास्तव में ज़मीनी स्तर पर कैसे चलती है। ये मिशन, ये काम पूर्ण समर्पण माँगता है। सौ जगहों पर छितराए हुए केंद्रों से ये काम किया ही नहीं जा सकता। जितना मिशन के पास जाता हूँ, उतना देखता हूँ कि भीतर कितना कचरा भरा हुआ है और उस कचरे के प्रति कितनी गहरी पकड़ है। काम ऐसा है कि हर पल मेरी पहचान को तोड़ता है। और जितना तोड़ता है, उतना ही कमजोरियों को उघाड़ता है और उतना ही बुरा लगता है। विरोध आता है। लेकिन इस टूट-फूट के साथ भीतर एक हल्कापन भी आ जाता है। आज दिवाली में चारों तरफ़ एक झूठी खुशी की चमक और शोर में बेहोश दुनिया है और उसी के ठीक बीचों-बीच एक और दुनिया बन रही है, जो अभी कोई शोर नहीं कर रही है, मगर उसके केंद्र में वो है जो इस झूठे शोर को जड़ से मिटा सकता है। ये अभी एक संभावना ही है, लेकिन अब ये मुझे पहले जैसा कोई चमत्कार नहीं लगता। सब कुछ मेरी आँखों के सामने हो रहा है। हर एक सत्र, कम्युनिटी का हर एक रिफ्लेक्शन रोज़ इस झूठी दुनिया को एक चुनौती दे रहा है। 🔥💪 I feel proud to be part of this Mission. 🙇🙏






























