
3 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में Weekend With Master शिविर के दूसरे दिन होलिस्टिक इंडिविजुअल डेवलपमेंट प्रोग्राम (HIDP) ऐक्टिविटी 'Goodbye, Little Man' का दूसरा भाग हुआ। पहले दिन की बातचीत को आगे बढ़ाते हुए प्रतिभागियों ने विल्हेल्म राइख के निबंध 'Listen, Little Man!' के नए अंशों पर काम किया। हर ग्रुप को निबंध का एक नया पैराग्राफ दिया गया, जिस पर उन्होंने एक कहानी बनाई और बाकी प्रतिभागियों के सामने नाटक के रूप में प्रस्तुत की। कहीं हँसी थी, कहीं सन्नाटा, और हर प्रस्तुति के बाद हुई चर्चा में एक सवाल बार-बार लौटता रहा: वह 'छोटा आदमी' कहीं हमारे भीतर ही तो नहीं बैठा? पहले दिन के मुक़ाबले इस बार चर्चा और खुली और गहरी रही, क्योंकि प्रतिभागी अब निबंध की भाषा और उसके इशारों से परिचित हो चुके थे। ऐक्टिविटी के बाद शाम को बोध प्रत्यूषा सत्र हुआ। 🗓️ आगामी शिविर: Weekend With Master - 31 अक्टूबर, 1 नवंबर 🏃🏻♀️रजिस्ट्रेशन जल्दी कर लें, और आने की तैयारी करें! 👉🏻 सभी सत्रों के रजिस्ट्रेशन लिंक: https://acharyaprashant.org/en/upcoming-events?cmId=aplive-allevents



















