
एक दिवाली से दूसरी दिवाली तक का सफर... एक दिवाली से दूसरी दिवाली तक का यह एक साल मेरे जीवन का सबसे बड़ा बदलाव लेकर आया। पहली दिवाली अपनी जिद और इच्छा से बुक स्टॉल टीम के साथ आई थी। उसके बाद जैसे जीवन ने एक नई दिशा पकड़ ली। टीचिंग शुरू की, फिर संस्था में आउटरीच के लिए अप्लाई किया। वर्क फ्रॉम होम से शुरुआत हुई। धीरे-धीरे खुद के लिए फैसले लेना सीखा, स्कूटी चलाना सीखा और अपने पैरों पर खड़े होने की दिशा में कदम बढ़ाए। और आज मैं वर्क फ्रॉम ऑफिस कर रही हूँ। इस एक साल में जीवन के बहुत से रंग देखने को मिले। जब आप पहली बार अपने बारे में, अपनी इच्छाओं और अपने फैसलों के बारे में सोचना शुरू करते हैं, तब यह भी समझ आने लगता है कि जिन्हें हम अपना समझते थे, वे वास्तव में कितने अपने हैं। कई परिस्थितियाँ आईं, कई बार मन भी टूटा, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। क्योंकि आचार्य जी की शिक्षाएँ थीं, जिन्होंने सही और गलत के बीच का फर्क समझने की दृष्टि दी। अब मैं अपने जीवन के फैसले खुद ले पा रही थी और अपने लिए सही चुनाव करने का साहस भी जुटा पा रही थी। एक साल पहले जो शुरुआत एक जिद से हुई थी, वह आज आत्मनिर्भरता, साहस और खुद को पहचानने के सफर में बदल गई है। यह सफर अभी खत्म नहीं हुआ है, बल्कि हर दिन कुछ नया सीखते हुए जारी है। यह सिर्फ एक दिवाली से दूसरी दिवाली तक का सफर नहीं, बल्कि खुद तक पहुँचने का सफर है... और अभी बहुत आगे जाना बाकी है। धन्यवाद आचार्य जी🙏🙏















































