
11/14 संत सरिता | बुल्ला की जाना मैं कौन _____________________ ना मैं अरबी, ना लाहोरी, ना मैं हिंदी शहर नागोरी, ना हिंदू, ना तुर्क, पिशोरी, ना मैं रहनदा विच नादौन 1️⃣ आप कहां पैदा हुए, उससे आपकी जिंदगी का कितना हिस्सा तेय हो गया? 🔸स्थूल: - भाषा - पहनना - खाना 🔸सूक्ष्म - attraction / खिंचाव - value system / मूल्य-व्यवस्था - lifestyle / जीवन-शैली मेरे दोस्तों में कितने मेरे ही क्षेत्र के हैं और कितने मेरे से विपरीत लिंग के हैं इन सब पर कभी ध्यान नहीं गया - लेकिन अभी तो अंदर तर्क यही आ रहा है कि ये संयोग है, मैने कभी किसी से दोस्ती करने का विरोध तो नहीं किया। और ये तर्क कि लड़कियां ज़्यादा खुल कर अभिव्यक्त करती हैं, उनसे बात खुल कर हो पाती है, ज़्यादा ईमानदारी से हो पाती है, इसलिए लड़कियों का ratio ज़्यादा है, जिनसे ज़िंदगी के बारे में कुछ सार्थक बात हो पाये। गीता प्रतिभागियों में ये ratio बराबर सा ही है। अब इन तर्कों में कितनी सच्चाई है, ये मेरी ईमानदारी की बात है। 2️⃣ पिंजरे तोड़ना प्रमुख सीख नहीं है इसमें बार बार फंसता हूँ पिंजरा तोड़ने के लिए भाग पड़ना आसान मालूम होता है भीतर जो पिंजरे खोजता है, उस पर नज़र रखना मुश्किल - और वही प्रमुख बात है ऐसे ही दूर की नेति नेति करना बहुत आसान है, दूसरों के मामले में निष्पक्ष होना, सलाह देना, प्रकाश डालना, आसान है अपने दिल की नेति नेति करना कठिन, और वही कुरुक्षेत्र है। "खड़े रहना मैदान में सम्मुख सहना तीर" ये दावा करने से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई पहचाने नहीं पकड़नी, "वाह एकदम सही बात, ऐसे ही करना है अब, कुछ नहीं पकडूंगा" बल्कि देखना है, कि अभी इस समय कौनसी पहचानें पकड़ ली हैं। बाबा बुल्ले शाह जी ने अपनी काफ़ी अपने यथार्थ पर बनाई, 🔸आप अपनी काफ़ी खुद बनाइए🔸 3️⃣ नेति नेति रूप की नहीं कि जाती, अर्थ/value/मूल्य कि की जाती है। बिना मूल्य-हीनता देखे अगर नकारोगे - तो दुख मिलेगा, परेशान ही होगे। त्याग vs नेति-नेति त्यागी नहीं बनना है, उस "मूल्यवान" प्रतीत होती चीज़ का असली मूल्य समझना है, आत्मज्ञान के प्रकाश में। ---- ✂️🤺 अपनी बात को और पैना करिए अपनी बात को छेद मुक्त बनाइये - expect छिद्रनिवेशन - from both outside + inside
























