
2 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में Weekend With Master शिविर के पहले दिन होलिस्टिक इंडिविजुअल डेवलपमेंट प्रोग्राम (HIDP) की एक दिलचस्प ऐक्टिविटी 'Goodbye, Little Man' (भाग 1) का आयोजन हुआ। यह ऐक्टिविटी विल्हेल्म राइख के निबंध 'Listen, Little Man!' पर आधारित थी। प्रतिभागियों को अलग-अलग ग्रुप्स में बाँटा गया, और हर ग्रुप को निबंध का एक चुना हुआ पैराग्राफ पढ़ने को दिया गया। इसके बाद हर ग्रुप को उस पैराग्राफ पर आधारित एक कहानी गढ़नी थी और उसे बाकी प्रतिभागियों के सामने नाटक के रूप में प्रस्तुत करना था। हर प्रस्तुति के बाद उस पर खुलकर चर्चा भी हुई। गोवा के बाद यह दिल्ली-एनसीआर में Weekend With Master का शिविर था, जिसकी शुरुआत गांधी जयंती के दिन हुई, और इसमें भाग लेने के लिए देशभर से लोग पहुँचे। ऐक्टिविटी के बाद शाम को सत्र भी हुआ। 🗓️ आगामी शिविर: Weekend With Master - 31 अक्टूबर, 1 नवंबर 🏃🏻♀️रजिस्ट्रेशन जल्दी कर लें, और आने की तैयारी करें! 👉🏻 सभी सत्रों के रजिस्ट्रेशन लिंक: https://acharyaprashant.org/en/upcoming-events?cmId=aplive-allevents






















