
ये आँखें देखकर हम सारी दुनिया भूल जाते हैं। ❤️🩵❤️🩵❤️🩵❤️🩵❤️🩵❤️🩵😍😍 प्रेम की परिभाषा , आचार्य जी: चिड़िया बंद पिंजड़े से आसमान की ओर देखती है, उसकी आँख में जो है उसे प्रेम कहते हैं। मेरे देखे आचार्य जी जो दीपोत्सव सत्र के चलते पिछले 24 जाने 36 घंटों से सोये नहीं हैं। लगातार संघर्षरत हैं। यह भी प्रेम में ही संभव हो सकता है। हम लोकधर्मी दिवाली की शाम अपने घर पे हों ,इसलिए उन्होंने सत्र सुबह के समय रखा। आचार्य जी जब कम्युनिटी से मिलते हैं सत्रों में , बुक साइनिंग में या अनौपचारिक मुलाकात में भी, मानो वो सारा अमृत हम पे उड़ेल देना चाहते हैं। हम पूरे भीग जाते हैं । अहंकार घटता है, मौज बढ़ती है, जीवन में हल्कापन आता है। सब बढ़िया होता है । पूरा आनंद होता है। हमे तो सब मिल गया , जैसे कुछ अप्राप्य बचा ही नहीं। एक अच्छी स्थिति बन जाती है। हम उस स्थिति तक पहुंच पाएं, गल पाएं और खो पाएं इसके लिए इतना व्यापक, सुंदर और व्यवस्थित इंतजाम किया है। चाहे किसी ऑफलाइन सत्र के वेन्यू का मैनेजमेंट हो जिसमें हर कदम पे इतना सुव्यवस्थित इंतजाम की किसी भी प्रतिभागी को किसी भी तरह की परेशानी न हो । सब केवल बिना किसी असुविधा के सत्र सुन सकें। रजिस्ट्रेशन से लेकर , रिफ्रेशमेंट और हॉल मैनेजमेंट तक सबमे आचार्य जी का प्रेम और संस्था/ वालंटियर्स का संघर्ष साफ झलकता है। आचार्य जी के कम्युनिटी को हृदय में बसाते हैं । हम खुल पाएं, खिल पाएं , स्पाइक्लॉजिकली जगे रहें इसके लिए वो अपने शरीर( प्रकृति) की गति से भी भिड़ जाते हैं। आचार्य जी ने जो हमे दे दिया है वो इस उम्र में शायद इस जनम में हम तो कभी स्वयं ढूंढने नहीं जाते। आचार्य जी ने हमारे भीतर सच का बीज हमारे आंगन में डालने का पूरा प्रयास किया है, शायद आया है भी। हमे ईमानदारी, करुणा ,प्रेम और आत्म अवलोकन सिखाया है। आचार्य जी और संस्था के लोग अपने खून से इसे सींच रहे हैं।















































