
1️⃣ भारत में लड़कियों को खेलों से हतोत्साहित करने के पीछे कौन-सी गहरी मान्यताएँ हैं? लोकधर्म की क्या भूमिका है? मुझे लगता है कि समस्या केवल यह नहीं है कि भारत में लड़कियों को खेलने के पर्याप्त अवसर नहीं मिलते। उसके पीछे स्त्री के शरीर और उसके जीवन को लेकर हमारी बहुत पुरानी conditioning है। लोकधर्म ने स्त्री के शरीर को बहुत पहले से ही उसके अपने जीवन के लिए कम और दूसरों की दृष्टि से अधिक देखना सिखाया है—वह कैसी दिखती है, कितनी गोरी है, कितनी पतली या “feminine” है, कैसे कपड़े पहनती है, शरीर कितना ढका हुआ है, शादी के लिए कैसी दिखाई देगी आदि। इसलिए लड़की अपने शरीर को उसकी शक्ति और क्षमता के माध्यम से जानने से पहले ही उसे दूसरों की निगाह से देखना सीख जाती है। खेल इस conditioning को सीधे चुनौती देता है। खेल में शरीर सजाने की वस्तु नहीं रह सकता। वहाँ शरीर को दौड़ना है, गिरना है, पसीना बहाना है, चोट सहनी है, ताकत विकसित करनी है और अपनी सीमाओं को चुनौती देनी है। Boxing और wrestling जैसे खेल तो और भी सीधे उस “नाज़ुक स्त्री” की छवि को तोड़ते हैं। मैंने अपने जीवन में भी महसूस किया है कि शरीर को लेकर हमारा संबंध कितना appearance-centred हो सकता है। Boxing में आने के बाद शरीर को देखने की एक दूसरी संभावना दिखाई देती है—मेरे punches कितने powerful हैं, stamina कितना है, legs कितनी मजबूत हैं, balance कैसा है, मैं कितनी देर लड़ सकती हूँ। यहाँ शरीर केवल कैसा दिखता है का प्रश्न नहीं रहता; वह क्या कर सकता है यह भी महत्वपूर्ण हो जाता है। लोकधर्म को यह स्वतंत्रता असुविधाजनक भी हो सकती है, क्योंकि उसने स्त्री के लिए पहले से भूमिकाएँ बना रखी हैं—अच्छी बेटी, अच्छी पत्नी, अच्छी माँ, सुन्दर और मर्यादित स्त्री। अगर लड़की अपने शरीर, शिक्षा, आर्थिक जीवन और समय पर स्वयं अधिकार लेने लगे तो इन भूमिकाओं की अनिवार्यता पर प्रश्न उठता है। महिला पहलवानों का विरोध-प्रदर्शन इसका अच्छा recent example है। जिन महिलाओं से देश medal चाहता है, उन्हीं को अपने sporting institution के भीतर सुरक्षा और dignity के लिए सड़क पर उतरना पड़ा। इससे दिखाई देता है कि केवल महिला को medal जीतते देखकर “देश की बेटी” कह देना empowerment नहीं है। प्रश्न यह भी है कि क्या हम उसे अपने जीवन और शरीर पर वास्तविक agency देते हैं? इसलिए समस्या “लड़कियाँ sports में कम interested हैं” जितनी सरल नहीं है। बचपन से अगर लड़के को बाहर खेलने, गिरने, लड़ने, risk लेने और physically strong होने की अधिक छूट मिले और लड़की को appearance, modesty, safety और respectability की चिंता दी जाए, तो बाद में दोनों के sporting participation में अंतर आना आश्चर्य की बात नहीं है। ⸻ 2️⃣ आचार्य जी शरीर को अहंकार की पहली colony क्यों कहते हैं? मेरी समझ में “शरीर अहंकार की पहली colony है” का अर्थ यह है कि अहंकार सबसे पहले शरीर को “मैं” और “मेरा” घोषित कर देता है। शरीर प्रकृति का है। उसका जन्म हुआ है, वह लगातार बदल रहा है, hormones और biological processes से चलता है, बूढ़ा होगा और एक दिन समाप्त हो जाएगा। लेकिन अहंकार उससे अपनी identity जोड़ लेता है—मैं सुंदर हूँ, मैं बदसूरत हूँ, मैं स्त्री हूँ, मैं पुरुष हूँ, मेरा रंग ऐसा है, मेरी height ऐसी है, लोग मेरे शरीर के बारे में क्या सोचते हैं। और शरीर पर कब्ज़े के बाद समाज के लिए अहंकार को नियंत्रित करना भी आसान हो जाता है। स्त्री को कहा जा सकता है—तुम्हारा शरीर ऐसा होना चाहिए, ऐसे कपड़े पहनो, ऐसे बैठो, menstruation में यह मत करो, तुम्हें माँ बनना चाहिए, muscular मत दिखो, बहुत बाहर मत घूमो। पुरुष को दूसरी conditioning दी जा सकती है—तुम्हें ताकतवर दिखना चाहिए, दर्द नहीं दिखाना, रोना नहीं, masculine दिखाई देना है। दोनों में शरीर अब सहज जैविक तथ्य नहीं रहा; identity और social approval का battlefield बन गया। और शायद इसी कारण शरीर को मजबूत करना और शरीर से identity बनाना भी दो अलग बातें हैं। मैं boxing करूँ, strength बढ़ाऊँ और अपने शरीर को सक्षम बनाऊँ—यह अपने-आप में समस्या नहीं है। लेकिन अगर फिर मेरी नई पहचान बन जाए—मैं boxer हूँ, मैं strong हूँ, मुझे दूसरों से अधिक powerful दिखना है—तो अहंकार ने पुरानी colony में केवल नया झंडा लगा दिया। 3️⃣ मेरे मामले में institutional encouragement बहुत कम रहा है। मेरी पढ़ाई का बड़ा हिस्सा distance/open mode में होने के कारण वैसे भी regular college के sports culture, teams, tournaments और physical activities का हिस्सा बनने का अवसर बहुत कम मिला। लेकिन मेरे कॉलेज के दोस्त भी बताते है की कॉलेज की तरफ़ से ख़ास प्रोत्साहन नहीं मिलता। हाल में ही मैंने अपने स्तर पर gym or boxing शुरू की। मेरे लिए यह केवल exercise नहीं रही; इसने मेरी अपनी physical weakness को बहुत सीधे सामने रखा है—stamina, strength, balance, speed और endurance जैसी चीज़ें जिन्हें केवल सोचकर नहीं सुधारा जा सकता। मुझे इसमें यह भी अच्छा लगता है कि boxing शरीर को ornamental चीज़ की तरह देखने की गुंजाइश बहुत कम छोड़ती है। वहाँ इस बात का कोई खास मतलब नहीं कि शरीर केवल देखने में कैसा है। सवाल बहुत concrete हो जाते हैं—क्या मैं दो मिनट का round निकाल सकती हूँ? क्या मैं थकने के बाद भी technique बनाए रख सकती हूँ? क्या मेरे legs और shoulders में पर्याप्त strength है? क्या मैं discomfort के बावजूद training जारी रख सकती हूँ? मेरे लिए खेल का एक मूल्य यह भी है कि वह शरीर के बारे में कई कल्पनाओं को वास्तविक क्षमता के सामने ला खड़ा करता है। वहाँ केवल अपने बारे में सोचने से काम नहीं चलता—शरीर जितना सक्षम है, उतना ही प्रदर्शन सामने आ जाता है। और फिर काम भी वहीं से शुरू करना पड़ता है।




















