
आचार्य जी, पिछले कुछ सालों से आपके साथ दिवाली मनाने का अवसर मिल रहा है। यह अपने आप में कितना बड़ा आश्चर्य है। इन दो दिनों के दीपोत्सव में एक बात बहुत साफ़ दिखाई दी - जैसे-जैसे आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है, रास्ता उतना ही कठिन लगने लगा है। लेकिन शायद रास्ता कठिन नहीं हो रहा, कठिनाई इसलिए महसूस हो रही है क्योंकि मैं अपनी ज़िम्मेदारी से मुँह मोड़ना चाहती हूँ। मुझे बहुत कुछ मिला है - कचरा हटा है। और यह सब अपने आप नहीं मिला। आपने वर्षों तक जो दिखाया, जो साफ़ किया, जो बार-बार सामने रखा - वह आपका श्रम है। उसके बिना यह संभव नहीं था। मैं अपने आप से पूछ रही हूँ - आप तो अपना काम पूरी ताक़त से कर रहे हैं, पर मैं जो पा रही हूँ, उसका कर क्या रही हूँ? आपने कहा कि जीवन जब संसाधन देता है तो सज़ा भी देता है। जिसको बहुत कुछ मिला है, उसका इल्ज़ाम भी बहुत बड़ा है। यह बात अपने लिए बहुत बड़ी चेतावनी लगी। अब सीमित रहना केवल अवसर गँवाना नहीं होगा। जो दिया गया, उसके प्रति बेईमानी होगी। आपने कहा कि ज़िंदगी बहुत कठोर शिक्षक है। समझ से नहीं सीखेंगे तो ज़िंदगी मार-मारकर सिखाएगी। अब अज्ञान का बहाना नहीं बचता। अगर कमी है तो बस अपने स्वार्थ को छोड़कर उस समझ के अनुसार जीने की। इतने बड़े अवसर के लिए, और बार-बार जगाते रहने के लिए - हृदय से कृतज्ञता। प्रार्थना है कि आप हर सत्र में जो दे रहे हैं - उसे मार न दूँ।🙏




















